Delhi Havoc Speeding Car: राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बेकाबू कार चालक ने पिता और बेटी को टक्कर मार दी, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक के कहर का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति अपनी बेटी के साथ घर के बाहर किसी काम से निकले थे। तभी अचानक एक कार तेज़ गति से आई और दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पूरा मंजर पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।डॉक्टरों के मुताबिक दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर वाहन तेज़ रफ्तार से चलते हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने भी लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m