अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले में बढ़ती गर्मी का असर अब हादसों के रूप में भी सामने आने लगा है। ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें और धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे ऊपर 38 फर्जी केस, बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा’, MP के मंत्री कैलाश बोले- मेरी फोटो पर भी माला टंग गई होती, बजरंगबली की कृपा से…
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि अगर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह पास खड़ी अन्य बोगियों और स्टेशन परिसर तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें: खंडवा में सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी आग: काला धुआं और लपटें देख मचा हड़कंप, दस्तावेज-कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मंडला में स्कॉर्पियो ने भीड़ को रौंदा-एक की मौत, रायसेन में बाइक सवार के पेट के आर-पार हुआ सरिया; ग्राइंडर से काटकर बाहर निकाला
गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। लेकिन समय रहते कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

