भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी सड़क हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को साढ़े 4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही अन्य योजनाओं के जरिए भी आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘डिंडौरी जिले में NH-45 पर ग्राम किकरा तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ग्रामीणों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को ₹4.50-₹4.50 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। अन्य योजनाओं के माध्यम से भी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

5 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि गाड़ासरई थाना क्षेत्र में कैप्सूल कंटेनर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया था। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m