प्रदीप मालवीय, उज्जैन। Fake IAS At Mahakal Temple: महाकाल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शासकीय सुविधाएं लेने की कोशिश की। लेकिन समय रहते यह प्रयास नाकाम कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार, जिला सत्कार अधिकारी उज्जैन को मिले पत्र में बताया गया कि दिल्ली निवासी अतुल सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को सिविल एविएशन विभाग में संयुक्त सचिव (आईएएस) बताते हुए सर्किट हाउस में दो कमरों की बुकिंग कराई थी। इसके साथ ही महाकाल मंदिर की भस्म आरती के लिए विशेष अनुमति लेने की भी कोशिश की थी।
संदेह होने पर जब संबंधित अधिकारियों ने सत्यापन किया तो यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति किसी भी प्रकार का आईएएस अधिकारी या शासकीय पद पर पदस्थ नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना महाकाल पुलिस ने फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार, फर्जी पहचान के आधार पर शासकीय सुविधाएं लेने का प्रयास किया गया था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया । मामले में विधि अनुसार कार्रवाई जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

