SRH vs RR IPL 2026 : आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लगातार चार मैच जीतकर आ रही राजस्थान को हैदराबाद ने 57 रन से हराकर उसका विजयी अभियान रोक दिया। कप्तान ईशान किशन की 91 रन की तूफानी पारी और डेब्यू मैच में साकिब हुसैन व प्रफुल्ल हिंगे की घातक गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत भले ही खराब रही और पहली गेंद पर विकेट गिर गया, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उनके अलावा हेनरिक क्लासन ने भी 40 रन की अहम पारी खेली।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट झटके। वहीं संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को एक-एक विकेट मिला।

राजस्थान की खराब शुरुआत

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। पहले ही ओवर में यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल और अन्य बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम उबर नहीं सकी। हालांकि ऐसी मुश्किल घड़ी में टीम के लिए रवींद्र जड़ेजा (45 रन) और डोनोवन फरेरा (69 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की और शतकीय साझेदारी भी की, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। वहीं बॉलर तुषार देशपांडे ने भी 25 रन की पारी खेली। लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

डेब्यू बॉलर्स ने मचाया धमाल

हैदराबाद की जीत के असली हीरो रहे डेब्यू कर रहे गेंदबाज साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने 4-4 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। वहीं ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs RR IPL 2026)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल,

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा