Rajasthan News: राजस्थान में सोमवार का दिन पुलिस महकमे के लिए बड़ी हलचल वाला रहा। प्रदेश सरकार ने पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 आरपीएस (RPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग और डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी इस लिस्ट में डिप्टी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

एसओजी और ट्रैफिक विभाग में हुए अहम बदलाव

बता दें कि इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम जयपुर एसओजी (SOG) में तैनात एडिशनल एसपी हरिप्रसाद सोमानी का है। दरअसल, सोमानी को अब एसओजी से हटाकर जयपुर उत्तर में ट्रैफिक का जिम्मा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात) सौंपा गया है। इसके अलावा, सरिता बड़गुर्जर की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है। उन्हें अब मुख्यालय-उत्तर (पुलिस आयुक्तालय, जयपुर) भेजा गया है।

मैदान में उतरे नए चेहरे: शाहपुरा और भवानीमंडी में भी नई तैनाती

सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग ने कुल 4 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर किया है, जबकि बाकी अधिकारी डिप्टी एसपी स्तर के हैं। गौरतलब है कि इस लिस्ट में शाहपुरा और भवानीमंडी के सीओ (CO) का भी नाम शामिल है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तबादले

अधिकारी का नामकहां सेकहां को
हरिप्रसाद सोमानीअतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक, एसओजी, जयपुर
अतिरिक्त पुलिस
उपायुक्त, यातायात, उत्तर,
पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
समीर कुमारकमाण्डेन्ट, चतुर्थ बटालियन
आरएसी, जयपुर
अतिरिक्त पुलिस
उपायुक्त, यातायात, पश्चिम,
पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
डॉ0 हेमन्त कुमार
जाखड़
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,
पीसीपीएण्डडीटी, जयपुर
अतिरिक्त पुलिस
उपायुक्त, यातायात, पूर्व
पुलिस आयुक्तालय, जयपुर।
सरीता बड़गुर्जरअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, उत्तर,
पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,
(मुख्यालय-उत्तर) पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर।

उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर

अधिकारी का नामकहां से कहां को
राजेन्द्र कुमार रावतसहायक पुलिस आयुक्त, यातायात-पश्चिंम, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
सहायक पुलिस आयुक्त,.
यातायात-उत्तर, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
रोहित चांवलाउप पुलिस अधीक्षक, एससी/एसटी सैल, जिला
राजसमन्द
सहायक पुलिस आयुक्त,
यातायात-पश्चिम, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
कमल नयन मोयलउप पुलिस अधीक्षक, एसआईटी
एसओजी, जयपुर
सहायक पुलिस आयुक्त,
यातायात-उत्तर द्वितीय, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
राजकुमार मीणाउप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व,
सतर्कता, जयपुर
सहायक पुलिस आयुक्त,
यातायात-पश्चिम द्वितीय, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
प्रेम कुमारवृत्ताधिकारी, भवानीमण्डी, जिला
झालावाड़
सहायक पुलिस आयुक्त,
यातायात-दक्षिण द्वितीय, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
मुकेश चौधरीवृत्ताधिकारी, शाहपुरा, जिला
जयपुर ग्रामीण
सहायक पुलिस आयुक्त,
यातायात-पूर्व द्वितीय, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
किशोर सिंह भदौरियासहायक पुलिस आयुक्त,
यातायात-उत्तर, पुलिस
आयुक्तालय, जयपुर
उप पुलिस अधीक्षक, राजस्थान
पुलिस अकादमी, जयपुर

पढ़ें ये खबरें