Delhi Traffic Advisory: आज संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती (135th birth anniversary of Bhimrao Ambedkar) है। इस अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में कई कार्यक्रम होंगे। आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी की है। यातायात व्यवस्था को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार सुबह से लेकर शाम तक कौन-कौन सी सड़कें प्रभावित रहेंगी उसे बताया गया है। लिहाजा आप भी आज काम से बाहर निकलने वाले हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें।
एडवाइजरी के मुताबिक रामलीला मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद एक जुलूस डॉक्टर आंबेडकर भवन की ओर निकाला जाएगा।
शोभा यात्रा कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी जिनमें अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्केट, खारी बावली, कुतुब रोड, सदर बाजार, बाड़ा टूटी चौक, पहाड़ी धीरज, फिल्मिस्तान सिनेमा, ईस्ट पार्क रोड, डीबी गुप्ता रोड, गुरु रविदास मार्ग, आर्य समाज रोड और रानी झांसी रोड शामिल हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, कुतुब रोड, रानी झांसी मार्ग, ईस्ट पार्क रोड और डीबीजी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे।
पुलिस ने दिए सख्त निर्देश
इसमें कहा गया है, ‘मार्ग परिवर्तन आवश्यकता के आधार पर लागू किए जाएंगे और दिल्ली गेट, मिंटो रोड तथा अजमेरी गेट जैसे प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस आयोजन के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि लोग अपने वाहनों को माता सुंदरी कॉलेज पार्किंग में लगाएं. साथ ही हिदायत दी है कि सड़कों पर कोई भी वाहन खड़ा हुआ पाया गया तो उसे क्रेन से उठा लिया जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को दी सलाह
दिल्ली पुलिस द्वारा लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा है। जाम से बचने के लिए लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। इन मार्गों से बचने के लिए वैक्लपिक रास्तों से गुजरने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

