पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने मुस्लिम मजदूरों को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है. अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में प्रचार के दौरान मुस्लिम प्रवासी मज़दूरों को चेतावनी वाले लहजे में कहा- ‘वोटिंग के बाद काम के लिए उन्हें BJP-शासित राज्यों में ही वापस जाना है.’ बताया जा रहा है कि शुवेंदु अधिकारी ने रविवार को सोनाचूरा और गोकुलनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उन्होंने मुस्लिम मज़दूरों से अपनी आदतें सुधारने को कहा.

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुस्लिम प्रवासी श्रमिकों को धमकी देते हुए कहा कि काम के लिए तो उन्हें बीजेपी शाषित राज्यों में ही वापस जाना पड़ेगा, इसीलिए वो अपने तौर तरीके सुधार लें.

https://lalluram.com/uproar-in-amravati-as-350-obscene-videos-go-viral-180-girls-fall-victim

पश्चिम बंगाल चुनाव में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी के ताजा बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. शुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के मुस्लिम वोटरों को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर उन्होंने चुनाव में कुछ इधर-उधर किया तो यह उनके लिए बुरा होगा, क्योंकि वोटिंग के बाद उन्हें नौकरी करने के लिए बीजेपी शासित राज्यों में ही जाना है.

रविवार को नंदीग्राम के सोनाचुरा और गोकुलनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने मुस्लिम प्रवासी मजदूरों को चेतावनी देते हुए ये सब बातें कही.

अधिकारी ने दावा किया कि नंदीग्राम के 30,000 से अधिक लोग गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा में काम करते हैं. उन्होंने खासतौर से मुस्लिम युवकों का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, इसलिए वो गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकते.

गुजरात में नंदीग्राम के 1,100 मुस्लिम युवक रहते हैं. ओडिशा में 800 मुस्लिम युवक रहते हैं. महाराष्ट्र में 3,300 मुस्लिम युवक रहते हैं. ओडिशा में किसकी सरकार है? महाराष्ट्र में किसकी सरकार है? गुजरात में किसकी सरकार है? सभी जगह बीजेपी की. इसलिए गलती करने की सोचिएगा भी मत.

वहीं अधिकारी के इस बयान की तृणमूल कांग्रेस (TMC) कड़ी आलोचना की है और इसे सीधे तौर पर धमकी करार दिया है. नंदीग्राम से टीएमसी उम्मीदवार पबित्र कर (Pabitra Kar) ने सोमवार को गोकुलनगर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अधिकारी की राजनीति केवल धमकी और डराने-धमकाने पर आधारित है.

शुवेंदु के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उनके इस बयान तृणमूल कांग्रेस (TMC)टीएमसी ने इसकी आलोचना करते हुए इसे सीधे तौर पर धमकी करार दिया है. TMC चुनाव आयोग से शिकायत करने की तैयारी में है. हालांकि TMC यह भी कह रही है चुनाव आयोग शायद ही शिकायत पर निष्पक्षता से काम करे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m