अनूप दुबे, ढीमरखेड़ा(कटनी) मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत मशीन चौक क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नवनिर्मित मकान के शौचालय के गड्ढे में एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान बड़वारा निवासी 30 वर्षीय उमेश कुम्हार, पिता दसी कुम्हार के रूप में हुई है। युवक पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था।
READ MORE: शराब के लिए रिश्तों का कत्ल: रुपए नहीं दिए तो बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी बेटी को किया गिरफ्तार
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उमेश पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। भाई ने बताया कि परिजन और रिश्तेदार लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह ग्राम के मशीन चौक स्थित नवीन सोनी के निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रहे लोगों की नजर दुर्गंध के कारण शौचालय के टैंक पर पड़ी, जहाँ शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। टैंक में गहराई और पानी होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस टीम को कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना और संदिग्ध परिस्थितियों के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डहेरिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
READ MORE: भू माफियाओं का आतंक: अंबेडकर प्रतिमा लगाने के नाम पर SAIL की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, 153 करोड़ रुपए है कीमत
शौचालय के गड्ढे से युवक का शव बरामद हुआ है। युवक वहां कैसे पहुँचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा। साथ ही, यह भी जांचा जा रहा है कि मकान मालिक द्वारा निर्माण स्थल पर सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे। यदि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

