15 April History : भारतीय और विदेश के इतिहास में आज की तारीख काफी महत्वपूर्ण हैं. आज ही के दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ था. वहीं हिमाचल प्रदेश का गठन का किया गया था. इसके अलावा आज और भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हुई हैं, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं.

1469: सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म.
1563: सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव का जन्म.
1658: धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया. सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई करने के लिए भेजा था.
1689: फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1923: डाइबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ.
1940: भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान खान का जन्म.
1948: हिमाचल प्रदेश का गठन.
1976: भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की.
1980: छह गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए. इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत किए गए थे.
1981: पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोईंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया. इस विमान और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा.
1990: मिखाइल गोर्बाच्योव सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति बने.
1994: भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए.
2004: फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके माध्यम से सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई.
2010: भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम.
2019: फ्रांस की राजधानी पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डैम कैथेड्रल में आग लग गई. यूनेस्को ने 1991 में इसे वैश्विक धरोहर घोषित किया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

