Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है। पेड़ से लटकते शव की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पूरा मामला तुर्की थाना क्षेत्र के खरौना गांव का बताया जा रहा है।

लटकता शव देख लोगों के उड़े होश

दरअसल आज 15 अप्रैल बुधवार की सुबह जब स्थानीय लोग अपने काम से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौर के पास उन्हें एक पेड़ पर युवक का लटकता हुआ शव दिखाई पड़ा। पेड़ पर लटकता शव देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुर्की थाने की पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारते हुए छानबीन शुरू की। पुलिस ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी, जिसके बाद मौके पर दलबल के साथ डीएसपी पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हत्या या खुदकुशी? जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी पश्चिमी-2 ने बताया कि, यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर है कि कहीं कोई इस युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर तो लटका नहीं गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच के लिए एएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसनें घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए।

परिजनों में मचा कोहराम

उधर दूसरी ओर युवक के मौत की खबर जैसे ही घरवालों को हुई परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, दुबियाही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की आशंका है कि उदय कुमार की हत्या की गई है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती और निवेश की सलाह पड़ी महंगी, SBI के पूर्व मैनेजर से करीब 1 करोड़ की ठगी