अनूप मिश्रा, बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

अचानक बिना बताए कहीं चले गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नेठिया के मजरा बभनपुरवा निवासी रामतेज तिवारी के पुत्र डॉ. वरुण तिवारी (32 वर्ष), जो विशेश्वरगंज बाजार में पोस्ट ऑफिस के सामने डेंटल क्लीनिक संचालित करते हैं, वह 15 अप्रैल 2026 से अचानक बिना बताए कहीं चले गए हैं।

READ MORE: 10 हजार दो तब काम करूंगा… ऊंचाहार तहसील में लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला

परिजनों ने बताया कि बताया गया कि 15 अप्रैल की रात वह भोजन के बाद अपने क्लीनिक गये हुये थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है और काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

READ MORE: ‘1905 पर लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो…’, CM धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतें तुरंत निपटाई जाए

इस संबंध में परिजनों ने थाना विशेश्वरगंज में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर युवक की तलाश में जुटी हुई है।