झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बरियातू इलाके की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. पार्टी के बहाने पीड़िता को बुलाकर नशीला पदार्थ दिया और वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं. चारों आरोपी पीड़िता के दोस्त हैं. सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है.

आरोपी लड़कों ने पार्टी के बहाने पीड़िता को करकट्टा गांव स्थित एक घर में बुलाया था. आरोप है कि घर पहुंचने के बाद चारों लड़कों ने पहले खुद नशा किया और फिर पीड़िता को भी जबरन नशीला पदार्थ सेवन कराया.

झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू इलाके में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चार नाबालिग आरोपियों ने पार्टी के बहाने पीड़िता को बुलाकर नशीला पदार्थ दिया और वारदात को अंजाम दिया. सदमे में रही पीड़िता ने बाद में परिवार को घटना बताई. झारखंड पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार के अनुसार, यह घटना 31 मार्च की है. जब पीड़िता नशे की हालत में थी और खुद को संभालने की स्थिति में नहीं थी, तभी चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में चली गई और सामाजिक बदनामी के डर से चुप रही. वह घर में गुमसुम रहने लगी और किसी से कुछ नहीं कहा. इस दौरान आरोपियों द्वारा उसे बार-बार फिर से पार्टी के बहाने बुलाने की कोशिश की जाती रही, जिससे उस पर मानसिक दबाव और बढ़ता गया. फिर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई गई.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि इनमें दो आरोपी करकट्टा क्षेत्र से हैं, जबकि दो पलांडू इलाके के रहने वाले हैं. सभी को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है. खासकर यह चिंता का विषय है कि इस तरह के जघन्य अपराध में नाबालिगों की संलिप्तता सामने आ रही है.

जानकारी के अनुसार के अनुसार, यह घटना 31 मार्च की है. जब पीड़िता नशे की हालत में थी और खुद को संभालने की स्थिति में नहीं थी, तभी चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. यह न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों पर भी सवाल उठाता है. बच्चों और किशोरों के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और गलत संगति भी ऐसे अपराधों को बढ़ावा दे रही है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m