बदायूं. हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर अपने 10 साल के बेटे की हत्या कर दी. शातिर ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने उसकी साजिश पर पानी फेर दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बेटे की कत्ल करने की जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई.
इसे भी पढ़ें- ‘महिला आरक्षण बिल नहीं, परिसीमन बिल था’, BJP पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, महिलाओं को बांटने की साजिश का आरोप लगाते हुए जो कहा…
बता दें कि पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के तिगरा गांव का है. जहां बीते दिन 10 साल के बच्चे की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली थी. लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी. इस दौरान बच्चे के पिता ने बेटे की हत्या होने की आशंका जाहिर की. शिकायत न मिलने की वजह से पुलिस ने पीएम कराकर लाश को परिजनों को सौंप दिया. वहीं मौत के 2-3 दिन बाद बच्चे के मामा ने थाने पहुंचकर बच्चे के पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया.
इसे भी पढ़ें- बाप, बेटियां और खूनीखेलः पिता ने गला रेतकर जुड़वा बेटियों को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद ने ही बुलाई पुलिस, दहला देगी कत्ल की दास्तां
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता की खोजबीन कर गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने बच्चे के पिता से कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपने बेटे का कत्ल करने की बात कबूल ली. पूछताछ में बच्चे के पिता ने बताया कि उसने नशा और जुआं के लिए पत्नी के गहने बेंच दिए थे. इसी गुस्से में बेटे की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

