Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। बीते 24 घंटों के भीतर ही प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 42 डिग्री के पार जा चुका है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बन गया है, जिसकी वजह से गर्म हवाएं अब सीधे मैदानी इलाकों को झुलसा रही हैं।

चूरू और बीकानेर में सबसे बुरा हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रदेश के चुरू और बीकानेर में गर्मी ने जमकर छकाया। यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी जयपुर में भी राहत नहीं है, यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री तक पहुंच गया है। कोटा, पिलानी और जोधपुर जैसे शहरों में भी पारा 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
इन जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी
ग्राउंड सूत्रों की मानें तो अगले दो दिन यानी 20 और 21 अप्रैल को राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में उष्ण लहर यानी लू का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने खास तौर पर पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों को अलर्ट पर रखा है। इन इलाकों में पारा सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है, जिससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाने की आशंका है।
बता दें कि बीकानेर संभाग में 20 अप्रैल को कुछ जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। वहीं बढ़ती तपिश को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच लोग घरों से बाहर न निकलें। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समय काफी खतरनाक हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘हम विश्वगुरु नहीं हैं, भारत कभी विश्वगुरु था’, BJP नेता मुरली मनोहर जोशी ने क्यों कहा ऐसा?
- Bastar News Update : धर्मांतरित परिवारों को मूल धर्म लौटने की चेतावनी, तेन्दूपत्ता खरीदी के इंतजार में संग्राहक, रावघाट खनन परियोजना पर ग्रामीणों का विरोध तेज, पुसपाल वैली बनेगी नया पर्यटन हब
- Bihar News: सड़क हादसे में घायल पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख का मुफ्त इलाज, डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान
- दिल्ली पुलिस जवानों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’, MHA ने e-HRMS को दी मंजूरी
- ‘अपना और अपनों का ख्याल रखें…’, बढ़ती गर्मी को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दुष्प्रभावों से बचने का दिया संदेश
