कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- ये क्या बोल गए खड़गे! PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर बोले योगी, कहा- ये कांग्रेस का दिवालियापन
बता दें कि घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब रामकेश अपने सात वर्षीय पुत्र आफ़त के साथ अपने ससुराल चेवार से घर वापस लौट रहे थे. जैसे ही देवाकलपुर गांव के पास पहुंचे तभी जौनपुर से केराकत की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत साइड से आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही पिता पुत्र की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- ‘जो अपनी पत्नी के साथ…’ अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर, कहा- मूकदर्शक बन गए थे सपा प्रमुख
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय और मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के दौरान भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुटी. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

