राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर सियासत गरमाई हुई है। अब भाजपा हाईकमान प्रीतम लोधी के बयान से नाराज है। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही तत्काल बयानबाजी बंद करने के भी निर्देश दिए हैं। पार्टी का मत है कि विधायक की बयानबाजी के चलते मामले ने तूल पकड़ा है।
शिवपुरी के पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के पुलिस अधिकारी को धमकी वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी आलाकमान विधायक प्रीतम लोधी के बयान से नाराज है। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है और तत्काल बयानबाजी बंद करने के निर्देश दिए है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रीतम लोधी से बात करने और समझाइश के लिए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल से चर्चा की है। सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी इस विषय पर चर्चा की है।
विधायक पुत्र की बिना नंबर प्लेट ‘थार’ ने 3 को मारी टक्कर: प्रीतम लोधी के बेटे पर केस दर्ज, MLA बोले- ‘जनता सर्वोपरि’
बीजेपी विधायक के बेटे ने थार से 5 को कुचला
दरअसल, बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरि है। एक्सीडेंट के दो दिन बाद करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के सामने दिनेश की पेशी हुई। बताया जा रहा है कि आयुष जाखड़ ने दिनेश को चेतावनी दी कि अब करेरा में दिख मत जाना।
‘पापा विधायक हैं हमारे !’, बीजेपी विधायक के बेटे ने ‘थार’ से लोगों को मारी टक्कर, नेता प्रतिपक्ष ने बताया सत्ता का अहंकार
IPS के बयान पर MLA का जागा पुत्र प्रेम
आईपीएस की इस लाइन ने प्रीतम लोधी में पुत्र प्रेम जाग उठा और उन्होंने आईपीएस को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘करेरा तुम्हारे डैडी का नहीं है, मेरा बेटा दिनेश करेरा जाएगा और वहां से चुनाव भी लड़ेगा।’ उनका तो यहां तक कहना है कि ‘मेरे बेटे से मामूली एक्सीडेंट हो गया, तो उसे इतना हाइलाइट कर दिया गया, पुलिस अपना यह रूप दिखा रही है।’
‘हॉर्न तो बजा रहा था’, थार से टक्कर मारने के बाद BJP विधायक के बेटे की दबंगई, राजनीतिक रसूख के चलते FIR लिखने पर पुलिस के कांपे हाथ!
SDOP बंगले में गोबर भरने की धमकी
प्रीतम लोधी का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वे एसडीओपी (SDOP) को धमकी देते हुए कहते दिखाई दिए कि ‘मेरा हांथ पहले ढाई किलो का था अब ढाई सौ किलो का हो गया है इसकी (एसपी, एसडीओपी) की बेचैनी दूर कर दूंगा। 10 हजार लोगों को ले जाकर एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर दूंगा।’
बीजेपी विधायक का बेटा थाने में तलब: पुलिस के सामने हाथ बांधे खड़े नजर आए दिनेश लोधी, अब भी MLA पुत्र का रसूख बरकरार
कांग्रेस का हमला, IPS एसोसिएशन ने भी जताई आपत्ति
बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हुई। कांग्रेस ने विधायक के बहाने सरकार और गृहमंत्री पर भी सियासी निशाना साधा। कांग्रेस ने इसे नया भारत में सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता का कृत्य बताया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा संघ (आईपीएस एसोसिएशन) ने भी आपत्ति जताई। एसोसिएशन ने प्रेस नोट जारी कर विधायक प्रीतम लोधी के बयान की निंदा की है। विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की है।
विधायक का जागा पुत्र मोहः SDPO को दी खुली चुनौतीः बोले- करेरा तुम्हारे बाप का नहीं
घटना से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें
विधायक प्रीतम लोधी का एक और वीडियो आयाः बोले- SDOP की बेचैनी कर दूंगा दूर, 10 हजार लोगों के साथ जाकर बंगले में गोबर भर दूंगा
BJP विधायक के धमकी वाले वीडियो पर सियासतः जीतू पटवारी ने लिखा- नया भारत में सत्ता के नशे में चूर नेता, लोगों को कुचलेंगे भी, न कानून का डर, न कार्रवाई का
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान का मामलाः सिविल सर्विस डे के दिन IPS एसोसिएशन ने प्रेस नोट जारी कर की कार्रवाई की मांग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

