बॉलीवुड स्टार के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उन्हें अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान भी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना पड़ता है. जहां उन्हें बेकाबू भीड़ का भी सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ हो चुका है. हाल ही में शाहरुख के एक्स बॉडीगार्ड ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब किंग खान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे थे तो एक्टर को देख भीड़ बेकाबू हो गई थी.

अजमेर दरगाह पर शाहरुख खान को देख भीड़ हो गई थी बैकाबू
बता दें कि एक मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यूसुफ ने बताया कि वह और उनकी टीम शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ शुक्रवार को अजमेर शरीफ दरगाह गए थे, जिसे दरगाह का सबसे बिजी दिन माना जाता है. भीड़ बेकाबू होकर उमड़ने से यह दौरा जल्दी ही अफरा-तफरी में बदल गया. उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी में सिर्फ एक ही घटना ऐसी हुई जो बेकाबू हो गई. हम शाहरुख खान के साथ शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अजमेर शरीफ दरगाह गए थे, यह सबसे बिजी समय होता है, नमाज का समय होता है. और शुक्रवार को, किसी भी समय, अजमेर में बहुत सारे लोग होते हैं क्योंकि लोग पूरे भारत से आते हैं, साथ ही लोकल लोग भी होते हैं.”
पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज
यूसुफ ने आगे बात करते हुए बताया कि पुलिस के इंटरफेयर करने और लाठीचार्ज के बावजूद सिचुएशन को संभालना मुश्किल बना रहा. उन्होंने कहा “हमें जबरदस्ती दरगाह में धकेला गया और फिर वापस कार में बिठा दिया गया, हम खुद चल नहीं सकते थे. कुछ भी हमारे कंट्रोल में नहीं था, पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. उस समय बहुत कुछ हो रहा था. हमने बस शाहरुख खान को संभाला, हम ज्यादा कुछ नहीं कर सके क्योंकि जनता बेकाबू हो रही थी और धक्का-मुक्की कर रही थी.”
वहीं, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए, उनके एक्स बॉडीगार्ड यूसुफ ने बताया कि सुपरस्टार बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए. यूसुफ ने कहा, “उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा, न ही डांटा और न ही गुस्से में कोई रिएक्शन दिया. वह समझते हैं, उन्हें इसकी आदत है. वह जानते हैं कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं. यह किसी भी हद तक जा सकता है. वह इसे समझते हैं और इसके आदी हैं.”
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

