Tamil Nadu Assembly Elections 2026 voting LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 17वीं विधानसभा चुनने के लिए राज्य की 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। इस बार 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में कुल 5.73 करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों की किस्मत लिखेंगे। तमिलनाडु में DMK+ कांग्रेस और AIADMK+ BJP के बीच मुकाबला है। तमिल एक्टर थलापति विजय की नई पार्टी TVK इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है।

फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही।

PM मोदी की तमिलनाडु की जनता से खास अपील

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनाव में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में मैं सभी मतदाताओं से इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरे उत्साह के साथ निभाने का आग्रह करता हूं। विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान करता हूं।

सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। मतदान केंद्र सुबह जल्दी ही मतदाताओं के लिए खुल गए। मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिखाई दे रही थीं, क्योंकि लोग अपना वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं। अधिकारियों ने पूरे राज्य में सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए हैं।

तमिलनाडु में 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए

तमिलनाडु में 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3,022 स्थानों पर स्थित 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों और तमिलनाडु विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। राज्यभर में करीब 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

 पी. चिदंबरम ने डाला वोट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m