MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है। प्रदेश का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे गर्म खजुराहो रहा। यहां पारा 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज गुरुवार को 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए सागर और अनूपपुर की स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की गई है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर…
एमपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। साथ ही रात का तापमान भी 27 डिग्री तक बना हुआ है। बुधवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री, नौगांव में 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: सागर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का सत्याग्रह, जानें एमपी में आज क्या रहेगा खास
वहीं रायसेन में 42.4 डिग्री, सीधी-नरसिंहपुर में 42 डिग्री, रतलाम-टीकमगढ़ में 41.8 डिग्री, दतिया में 41.7 डिग्री, शाजापुर में 41.6 डिग्री, दमोह में 41.5 डिग्री, सागर-रीवा में 41.4 डिग्री, मंडला में 41.2 डिग्री, धार, उमरिया और मलाजखंड में 41.1 डिग्री, खरगोन-श्योपुर में 41 डिग्री, गुना में 41.7 डिग्री, जबलपुर में 41.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, भोपाल में 40.6, खंडवा में 40.5 डिग्री, उज्जैन में 40.2 डिग्री, इंदौर-छिंदवाड़ा और सिवनी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज यहां हीट वेव की चेतावनी
आज ग्वालियर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, भिंड, निवाड़ी, दतिया, धार, टीकमगढ़, झाबुआ, पन्ना, रतलाम, रायसेन, सतना, बालाघाट, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, मंडला, आलीराजपुर और सिवनी में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी
सागर जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। यहां नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं अनूपपुर जिले में 22-30 अप्रैल 2026 तक कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 6वीं-12वीं तक की कक्षायें सुबह 07 बजे 12 बजे तक लगेगी। वहीं प्रदेश के कई जिलों की स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

