सिद्धार्थ शरद, वैशाली। जिले के सराय थाना क्षेत्र में उस समय दहशत का माहौल हो गया, जब मामूली कहासुनी और पुराने रंजिश ने अचानक ऐसा विकराल रूप लिया कि सड़क पर ही खून-खराबे का मंजर देखने को मिला। दरअसल एक बाइक सवार युवक ने बीच सड़क पर चल रहे एक टोटो रिक्शा को अचानक रोक लिया। शुरुआत में मामला सिर्फ नोकझोंक जैसा लगा, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति खराब हो गई और खूनी खेल में बदल गई।
यात्रियों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला
आरोपी युवक ने बिना किसी रहम के टोटो में बैठे यात्रियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह हमला इतना तेज और बेकाबू था कि लोग संभल भी नहीं पाए और चीख-पुकार मच गई। इस वारदात में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक,आरोपी के इरादे पहले से ही आक्रामक थे और वह किसी पुरानी रंजिश का बदला लेने की नीयत से आया था।
पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की फुर्ती ने हालात को और बिगड़ने से बचा लिया, वरना मामला और भी गंभीर रूप ले सकता था। घायलों को तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।
छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर एक साधारण विवाद ने इतना खतरनाक और खूनी रूप कैसे ले लिया। क्या यह सिर्फ आपसी रंजिश थी या इसके पीछे कोई और साजिश भी छुपी है।
ये भी पढ़ें- बहन के पति की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

