IAS Batch Allotment : रायपुर। केंद्रीय लोक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को बैच आवंटित किया है। दोनों अधिकारी एलाइड सर्विसेस संवर्ग से पदोन्नत किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य वित्त सेवा से आईएएस पद पर पदोन्नत ऋषभ पराशर को 2020 बैच आवंटित किया गया है। वे कैडर सूची में गोपाल वर्मा से नीचे क्रम में रहेंगे।

इसके अलावा तरुण कुमार किरण को 2021 बैच अलॉट किया गया है। वे इस बैच के प्रमोटी अधिकारी आशीष टिकरिया के बाद और (सीधे भर्ती आरआर) अधिकारी नम्रता चौबे से पहले क्रम में होंगे।

आदेश की कॉपी-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H