अजयारविंद नामदेव, शहड़ोल। Girl Kidnapped and Raped: जिले में एक बेहद ही गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने आई एक नाबालिग का बदमाशों ने ई स्कूटी से अपहरण किया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के कुछ घंटे बाद सोहागपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

घर के बाहर से नाबालिग का किडनैप

दरअसल, 14 वर्षीय नाबालिग घर के बाहर खड़ी थी। तभी अमन बैगा अपने दो अन्य साथी मोहित बैगा और तरुण बैगा के साथ ई स्कूटी में वहां पहुंचा और किशोरी को किडनैप कर जबरन स्कूटी में बिठाकर करियाधार मेले के पास सुनसान इलाके में ले गया। जहां अमन ने नाबालिग से जबरन दुराचार किया। 

बदमाशों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची नाबालिग

किशोरी ने उनके चंगुल से भागने का प्रयास कर उसके साथ की जाने वाली ज्यादती का विरोध करने नाबालिग के साथ मारपीट कर मामले की रिपोर्ट करने या जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह नाबालिग उनके चंगुल से भाग निकली और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद  परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की। 

3 आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन बैगा, मोहित बैगा, विकास बैगा सहित तरुण बैगा के खिलाफ मामला दर्ज किया। अमन, विकास और मोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि मोहित पुलिस के चंगुल से दूर फरार है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले के मुख्य आरोपी की 27 अप्रैल को शादी है, जो अब जेल की  सलाखों के पीछे अपने शादी का सपना देख रहा है।

एडिशनल एसपी ने दी जानकारी

इस पूरे मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया गया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की है। वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m