पूर्वी दिल्ली में स्थित गणेश नगर एक्सटेंशन इलाके में बेहद चौंकाने वाली घटना जिसने रिश्तों और संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) से सेवानिवृत्त बुजुर्ग श्रीचंद की मौत से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, श्रीचंद का शव कई दिनों तक उनके ही घर के कमरे में पड़ा रहा, जबकि उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर उनके परिवार के अन्य सदस्य रह रहे थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक ही घर में रहने के बावजूद किसी को उनकी मौत की भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों को जब घर से दुर्गंध आने का अहसास हुआ, तब इस घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे स्वाभाविक मौत मानकर चल रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, श्रीचंद ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, जबकि लगभग 50 गज के उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर उनके बेटे और अन्य परिजन रहते हैं। पत्नी के निधन के बाद वह अधिकतर समय अकेले ही बिताते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका परिवार के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था और वह खामोशी में अपनी जिंदगी गुजार रहे थे। यही वजह रही कि उनकी मौत के बाद कई दिनों तक किसी को इसकी जानकारी तक नहीं हो पाई।
तेज बदबू आने पर हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद गुरुवार सुबह मृतक के बेटे विकास ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देख वह सन्न रह गया 70 वर्षीय श्रीचंद का शव सड़ी-गली हालत में कमरे में पड़ा था। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, उनकी मौत करीब 2 से 3 दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में इसे स्वाभाविक मौत माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
सूचना मिलने पर शकरपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामले को संदिग्ध माना जा रहा है और अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
उधर एक अन्य घटना में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार रात एक 22 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 8:50 बजे की है, जब पीसीआर को सूचना मिली कि कमल विहार के पास कुछ नाबालिग लड़कों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया है। मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि हाल ही में मृतक का आरोपियों में से एक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह वारदात हुई। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश और विवाद इस हत्या की वजह हो सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

