राकेश चतुर्नेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के करीब 7.50 लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को सरकार ने तोहफा दिया है। राष्ट्रीयकृत बैंक में सैलरी अकाउंट है तो 1.50 करोड़ का बीमा और सस्ता कर्ज भी मिलेगा।
25 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
टॉप-अप सुविधा के साथ 29 लाख तक टर्म लाइफ इंश्योरेंस
दरअसल एमपी सरकार सैलरी अकाउंट पैकेज लागू करने जा रही है। जिन कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट राष्ट्रीयकृत बैंकों में हैं उन्हें विशेष बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पैकेज के तहत हवाई और व्यक्तिगत दुर्घटना की स्थिति में 1.50 करोड़ रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। स्थायी या आंशिक विकलांगता की स्थिति में भी इसी सीमा तक लाभ का प्रावधान है। इसके अलावा अतिरिक्त टॉप-अप सुविधा के साथ 29 लाख रुपए तक टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी शामिल है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के पत्र के बाद यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
पैकेज में ये सुविधाएं मिलेंगी
हवाई या व्यक्तिगत दुर्घटना की स्थिति में 1.50 करोड़ रुपए तक बीमा कवर
स्थायी या आंशिक विकलांगता पर भी 1.50 करोड़ रुपए तक लाभ का प्रावधान
अतिरिक्त टॉप-अप सुविधा के साथ 20 लाख रुपए तक टर्म लाइफ इंश्योरेंस
आवास, शिक्षा, वाहन और पर्सनल लोन पर रियायती ब्याज दरें, साथ में प्रोसेसिंग फीस और लॉकर किराए में छूट
स्वयं और परिवार के लिए बेस प्लान व टॉप-अप के साथ स्वास्थ्य बीमा कवर
MP में भीषण गर्मी: खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म; ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट, कई जगह 42-44 डिग्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

