मऊ। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार कार और ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पांच लोगों की मौत

यह पूरा मामला जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है। जहां रानीडीह निवासी विनय श्रीवास्तव रांची से लड़की मंशा की शादी कर वापस गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार की भोर में 3 बजे चालक को झपकी आने से स्कॉर्पियो दूसरी लेन पर जाकर ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पिता-पुत्र, पत्नी समेत पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में गर्मी का सितम, 60 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव, कृतार्थ श्रीवास्तव, अर्चना, रविन्द्र यादव और पुरुषोत्तम कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।