अमरोहा। UP के अमरोहा में एक्सपायर्ड चिप्स और नूडल्स का बड़ी जखीरा मिला है। जिन्हे दोबारा पैक करके बाजार में भेजा जा रहा था। ढकिया चमन गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर 10 हजार से ज्यादा खाद्य पदार्थों के पैकेट जब्त किए हैं।
मुरादाबाद से मुज़फ्फरनगर तक सप्लाई
बताया जा रहा है कि इनमें बड़ी मात्रा में नूडल्स और मूंगफली के दाने, चिप्स के पैकेट भी बरामद किए हैं। आरोपी कलीम को टीम ने नोटिस जारी किया है। इसकी सप्लाई मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और मुज़फ्फरनगर तक बताई गई है।
READ MORE: 25 साल की फरारी का अंत, भगोड़ा X मुस्लिम सलीम वास्तिक गिरफ्तार, कारोबारी के बेटे की थी हत्या
चिप्स के 10 हजार पैकेट, 200 पेटी नूडल्स
जांच टीम ने बताया कि मौके से चिप्स करीब 10 हजार पैकेट, नूडल्स 200 पेटी, मूंगलफली और नमकीन के 1200 पैकेट, काजू बर्फी 400 पैकेट, मूंगदाल 2500 पैकेट, रस्क करीब 400 पैकेट, पारदर्शी पालिथीन में नमकीन करीब 100 किलोग्राम मिली है। इसकी कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

