शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के परासिया में इन दिनों सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रचंड गर्मी का यह आलम है कि इंसान तो क्या, बेजुबान पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। रविवार दोपहर पेंच वैली स्कूल के पास भंडारिया में कई कबूतर मृत मिले है।
आपको बता दें कि छिंदवाड़ा में इन दिनों भीषण गर्मी है। जिससे यहां का तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में कबूतर इस गर्मी सहन नहीं कर पाए और जमीन पर गिर गए। जिसके बाद कुछ लोगों ने पक्षियों को बचाने का प्रयास करते हुए उनके लिए पानी की व्यवस्था की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
कबूतरों की इस दयनीय स्थिति को देख कर वहां के नागरिकों एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के इस सितम से पक्षियों को बचाने के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था अवश्य करें, जिससे इनके जीवन की रक्षा की जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

