संजय वाणी, आलीराजपुर। जिले में सोमवार को गौ संरक्षण और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विशाल ‘गौ सम्मान यात्रा’ निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए।

11 हजार लोगों के हस्ताक्षर के साथ सौंपा ज्ञापन

समाधि स्थल से प्रारंभ हुई यह यात्रा रैली के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निधि मिश्रा से मुलाकात की और उन्हें ‘गौ सम्मान पत्र’ सौंपा। इस ज्ञापन की खास बत यह रही कि इसमें क्षेत्र के 11 हजार लोगों के हस्ताक्षर थे। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और अवैध बूचड़खानों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की प्रमुख मांगें शामिल रहीं।

ये भी पढ़े: छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी का कहर: पानी-छांव के अभाव में कबूतरों ने तोड़ा दम, सामाजिक संगठनों ने की ये अपील

गौ संरक्षण हमारी संस्कृति: आयोजक समिति

यात्रा के बाद आयोजक समिति ने कहा कि गौ संरक्षण हमारी भारतीय संस्कृति और आस्था का मूल आधार है। इसके लिए केवल कानून नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आपको बता दें कि रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m