प्रदीप मालवीय, उज्जैन (बड़नगर)। आज के दौर में जहाँ शादियां ‘लेन-देन’ का जरिया बनती जा रही हैं तो वहीं मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम बंगरेड से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। इस प्रतिष्ठित परिवार ने दहेज की भारी-भरकम राशि और सोना ससम्मान लौटाकर मानवता का परिचय दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल 26 अप्रैल को ठाकुर कमलसिंह राजावत के पौत्र और जितेंद्र सिंह राजावत के पुत्र आदर्शदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम था। वधु पक्ष ने अपने सामर्थ्य के अनुसार सगाई में 25 लाख रुपये नकद और 15 तोला सोना भेंट किया। लेकिन जैसे ही यह उपहार वर पक्ष के सामने आए, राजावत परिवार ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया। दूल्हे के पिता ने कहा ‘विवाह कोई आर्थिक सौदा नहीं है। हमें बहू के रूप मे लक्ष्मी स्वरूप बेटी चाहिए, न कि दहेज का धन।’
सिर्फ एक अंगूठी और लौटाया ढेर सारा सम्मान
जितेंद्र सिंह राजावत, जो क्षत्रिय महासभा (राजपूत समाज) के जिलाध्यक्ष भी हैं, उन्होंने समाज को एक कड़ा संदेश देने के लिए नकद राशि और स्वर्ण आभूषणों को ससम्मान वधु पक्ष को वापस कर दिया। शगुन के तौर पर उन्होंने केवल एक प्रतीकात्मक अंगूठी स्वीकार की।
ये भी पढ़े: ‘गौ सम्मान यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब: आलीराजपुर में निकाली विशाल रैली, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग
सिर्फ बातों से नहीं, कर्मों से भी ‘नायक’ हैं राजावत
ऐसा पहली बार नही हुआ है जब जितेंद्र सिंह राजावत ने समाज के लिए कुछ अनूठा किया हो। उनका इतिहास ऐसे कई उदाहरणों से भरा पड़ा है। जितेंद्र सिंह राजावत ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते हुए 2015 से अब तक हजारों पौधों का रोपण किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को चरितार्थ करते हुए उन्होंने कई असहाय बेटियों को गोद लिया है, जिनकी शिक्षा से लेकर विवाह तक का खर्च वे खुद उठाते हैं। वहीं समाज के क्षेत्र में कार्य करते हुए एक दर्जन से अधिक मुक्तिधामों का सौंदर्यीकरण करवाकर उन्होंने सेवा की नई परिभाषा लिखी है।
ये भी पढ़ें : कुश्ती प्रतियोगिता में बवाल: पहलवानों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां, जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया पर मिल रही ‘वाह-वाही’
इस अनोखी सगाई की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। लोग इस परिवार की सोच को सलाम कर रहे हैं। इस पहल ने साबित कर दिया है कि अगर समाज का नेतृत्व करने वाले लोग खुद सुधार की शुरुआत करें तो कुरीतियां खत्म होने में देर नहीं लगेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

