कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज सोमवार (27 अप्रैल) दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया सामने रख सकते हैं।

जदयू कार्यालय में बैठक का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज मंगलवार (28 अप्रैल) को दोपहर 2 बजे पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में निशांत कुमार प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रह सकते हैं। इस दौरान आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति, भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में निशांत कुमार के आगामी बिहार यात्रा को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राजद कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। राजद प्रवक्ता बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कानून व्यवस्था, सरकार की कमियों को गिनाते हुए उनपर जवाबी हमला बोल सकते हैं। वहीं, पार्टी की आगामी रणनीति और एजेंडा के साथ जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे को भी उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अवैध संबंध का राज खुलने के डर से मां ने रची 11 साल की बेटी की हत्या की साजिश, प्रेमी गिरफ्तार