कुंदन कुमार, पटना। बिहार के भागलपुर में कल मंगलवार (28 अप्रैल) को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे बिहार प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था। वहीं, अब पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त और साफ संदेश भी देने का काम किया है।
सीएम सम्राट ने एनकाउंटर के बाद जताया दुख
इस घटना को लेकर विपक्ष बिहार की एनडीए सरकार पर लगातार हमलावर था। वहीं, अब एनकाउंटर के बाद इस घटना पर सीएम सम्राट चौधरी की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
25 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
इसके साथ ही सीएम सम्राट ने मारे गए कृष्ण भूषण कुमार के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया। इसके साथ ही दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का भी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। ओम शांति!
बदल चुका है बिहार- संतोष कुमार सुमन
सुल्तानगंज में हुए एनकाउंटर को लेकर अब नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। बिहार सरकार में मंत्री रहे संतोष कुमार सुमन ने एक्स पर लिखा- भागलपुर में सरकारी अधिकारी की हत्या निंदनीय है, लेकिन उससे भी बड़ा सच यह है कि अब बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। महज़ 12 घंटे के अंदर आरोपी की पहचान, पीछा और एनकाउंटर यह बताता है कि अब सरकार जीरो टॉलरेंस पर सिर्फ बोलती नहीं, कार्रवाई करके दिखाती है।
उन्होंने कहा कि, अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाब में उन्हें उसी भाषा में जवाब मिला। बिहार में कानून का राज है, न कि अपराधियों का संरक्षण। और जो लोग कभी अपराधियों को संरक्षण देकर “जंगलराज” खड़ा करते थे, आज वही कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यह विडंबना ही नहीं, बल्कि राजनीतिक पाखंड है। बिहार अब बदल चुका है। यहां गोली चलाने वालों का अंजाम तय है।
ये भी पढ़ें- Bhagalpur Encounter: सरकारी अफसर की हत्या करने वाला एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर, सीने में लगी गोली
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

