शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शबरी नगर से बर्बरता की सारी हदे पार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने न केवल एक युवक की बेरहमी से पिटाई की है बल्कि मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखते हुए उसके चेहरे पर पेशाब भी किया।
गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है। पीड़ित की पहचान यश उर्फ भय्यू के रूप में हुई है जो जेल में बंद कुख्यात बदमाश उमेश बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल का करीबी है। आरोपियों का उद्देस्य उमेश की गैंग का खौफ खत्म कर अपना वर्चस्व कायम करना था।
हाल ही में जेल से छूटे हैं आरोपी
हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से तीन मुख्य आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आए थे। जिसमें प्रेम थापा 2 महीने पहले भोपाल सेंट्रल जेल से रोहित पंवार 20 दिन पहले सिवनी बाल संप्रेक्षण गृह से छूटे हैं जबकि गट्टू पिस्टल 10 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है।
युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा
जेल से बाहर आते ही इन बदमाशों ने यश को घेर लिया। उसे पकड़कर सुनसान इलाके में ले गए और बेल्ट से जमकर पीटा। क्रूरता यहीं नहीं रूकी, आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर लिटाकर उसके मुंह पर पेशाब भी किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बदमाशों ने इस वारदात का वीडियो बनाकर खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिससे इलाके में उनकी दहशत बन सके। वीडियों में आरोपी युवक के साथ बर्बरता करते साफ दिख रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

