शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर आज कलकत्ता से पुणे जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के तहत फ्लाइट को उतारा गया।

विमान दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा और रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।

narayana

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की और एम्बुलेंस से आगे के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक औपचारिकताएं एवं स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग एक बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को त्वरित एवं समन्वित तरीके से संपन्न कराई।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H