बिलासपुर/दुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सक्रियता एक बार फिर प्रदेश में सक्रियता नजर आ रही है. अबकी बार ईडी की टीम ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है. बताया जा रहा है मामला भारतमाला परियोजना से जुड़ा हुआ है. बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया. आंसदी ने चर्चा के लिए 4 घण्टे का समय निर्धारित किया. मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है. इसके साथ ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि सदन के बाहर और अंदर सत्ता पक्ष की ओर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है.

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। इस मामले में पति ही कातिल निकला है।

रायपुर। तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 2026 से शुरू होना है। इसी बीच कर्मचारियों और प्रबंधकों द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी। इस संभावित हड़ताल से तेंदूपत्ता संग्रहण प्रभावित होने और शासन को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने 29 अप्रैल को महत्वपूर्ण आदेश जारी कर एस्मा लागू कर दिया है।

narayana

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –

BREAKING: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकाने पर पहुंची ED की टीम, भारतमाला परियोजना से जुड़ा है मामला…

दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी ED की दबिश, बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर पहुंची टीम…

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र: सीएम साय ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने गुमराह करने का लगाया आरोप…

महिला आरक्षण पर गरमाया सदन : मंत्री राजवाड़े ने कहा – विपक्ष को रास नहीं आया बिल, नेता प्रतिपक्ष महंत ने विशेष सत्र को बताया गैर जरूरी…

तेंदूपत्ता सीजन-2026 : हड़ताल की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला, तीन माह के लिए एस्मा लागू

पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं-12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

पति निकला कातिल : पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने दबिश देकर सरगना समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन उजागर

CG Weather Update: भीषण गर्मी और तपती धूप से मिलेंगी राहत, अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, टेरर फंडिंग का डर दिखाकर ऐंठी रकम

CG Transfer Breaking News : परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार! कॉलेज में अटेंडेंस एडजस्टमेंट के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली, 25 से 30 हजार तक की डिमांड

संस्कृत विद्यामंडलम् का रिजल्ट घोषित : 10वीं में 79.91 % और 12वीं में 93.56 % छात्र पास, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

जुए की लत में गंवाए 30 लाख, फिर बना चोर… AC रिपेयरिंग के बहाने रेकी कर सूने मकानों को बनाता था निशाना

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H