Bihar Storm News: बिहार में मौसम के बदलने से एक तरफ जहां, पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कई परिवारों के लिए यह काल बन गया है। दरअसल तेज आंधी और वज्रपात के कारण प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दर्जन भर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक आंधी-पानी और ठनका गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है, ऐसे में अभी भी लोगों पर आसमानी खतरा बना हुआ है।
राज्य भर में अब तक 13 लोगों की मौत
दरअसल बीते बुधवार को आई तेज आंधी ने उत्तर और पूर्वी बिहार में जमकर मौत का तांडव मचाया। इस दौरान दरभंगा, बेतिया, समस्तीपुर और कटिहार समेत 7 जिलों में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सारण में उड़ते हुए टीन शेड की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि मशरक में दीवार गिरने से उसमें दबकर दो महिलाओं की जान चली गई। सुपौल में एक बुजुर्ग महिला के घर पर पेड़ गिर गया, जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। जबकि बक्सर में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, औरंगाबाद में ठनका गिरने से एक की जान चली गई।
फसलों को पहुंचा भारी नुकसान
आंधी-पानी के दौरान कई लोगों के घायल भी होने की खबर है। वहीं, तेज हवा और ओलावृष्टि होने की वजह से खेत की फसलों को भी भारी पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। वहीं, लीची और आम के फल भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक के लिए मौसम के खराब रहने को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान लोगों को यह सलाह दी गई है कि बारिश और आंधी के दौरान वह खुले स्थानों से दूर रहें और मौसम की खबर पर अपनी नजर बनाए रखें।
33 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 33 जिलों में आंधी-पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राजधानी पटना की बात करे तो यहां आसमान में बादलों का डेरा जमा रहेगा। इस दौरान जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: समीक्षा बैठक, कांग्रेस की PC, जदयू की बैठक, एक नजर आज के बड़े कार्यक्रमों पर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

