अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जहां प्रेमिका ने अवैध संबंध के चलते अपने प्रेमी की हत्या कर दी। फिर उसे सुसाइड दिखाने के लिए खौफनाक खेल रचा। घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके साथ इस क्राइम में शामिल अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
दरअसल, भैंसवाही ग्राम में एक शख्स का शव पेड़ से लटका मिला था। गले पर बिजली का तार का फंदा बंधा हुआ था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जांच में पूरा मामला पलट गया और यह एक सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका, उसके भाई और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
फांसी नहीं, गला घोंटकर हुई थी हत्या
मामले का की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि बीते 27 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरीश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता संतराम साहू ने अपने खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ पर बिजली के तार से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डॉक्टरों की पीएम रिपोर्ट ने मामले की दिशा ही बदल दी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक की नाक पर गंभीर चोट के निशान थे और बिजली के तार को गले में फंसाकर इतनी जोर से खींचा गया था कि उनकी श्वासनली का छल्ला टूट गया था। गला घोंटने की पुष्टि होते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
अवैध संबंधों के चलते रची गई मौत की पटकथा
जांच के दौरान पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिरों और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर गांव की ही पिंकी कोल को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में पिंकी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिंकी कोल और मृतक संतराम साहू के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जो बाद में विवाद का कारण बन गए। इसी रंजिश के चलते पिंकी ने अपने भाई और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, योजना के तहत आरोपियों ने संतराम साहू को पहले अपने घर बुलाया और वहा पिंकी कोल ने ईंट से प्रहार कर संतराम की नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसके बाद पिंकी के भाई रवि कोल और उसके साथियों इत्तू भतरा व मोनू भतरा ने बिजली के लंबे तार को संतराम के गले में फंसाकर दोनों तरफ से जोर से खींचा। दम घुटने से मौके पर ही संतराम की मृत्यु हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का प्रयास किया।
चारों आरोपी सलाखों के पीछे
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों मुख्य आरोपी पिंकी कोल (प्रेमिका)
रवि कोल (भाई) इत्तू भतरा
मोनू भतरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल वारंट पर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

