लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीतय बिगड़ गई है. शुक्रवार को वे बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के मौके पर शिक्षकों और चिकित्सकों के संयुक्त सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान वे अचानक बेहोश हो गए. जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अजय राय से मिलने के लिए मेदांता जाएंगे. साथ ही वे बीजेपी नेत्री और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को भी देखेंगे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेंगे.
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके अजय राय की अच्छी सेहत की कामना की थी. अजय राय मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़े थे. मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है. मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में ‘उपयोगिता’ को लेकर सियासी उबाल, बृजभूषण के सपा में शामिल होने के कयास!
शनिवार को मेदांता अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया. जिसके मुताबिक अजय राय को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया था. उस समय, वह बेहोशी की हालत में थे और उन्हें दौरा पड़ा था. प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम (हाइपोनेट्रेमिया) पाया गया. बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित और स्थिर कर दिया गया है. उनकी हालत में सुधार हो रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

