4 May History : हर साल की 4 तारीख को भारतीय और विदेश इतिहास की खास घटनाओं के लिए याद किया जाता है. आज ही के दिन भारत की पहली महिला जज अन्ना चांडी का जन्म हुआ था. वहीं देश का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ था. इसके अलावा आज के दिन और क्या-क्या हुआ आइये जानते हैं.

4 मई के इतिहास में दर्ज हुई घटनाएं

1767-प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म.

1780-अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना.

1799-मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन.

1846-अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया.

1854-भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रुप से जारी हुआ.

1896-लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ.

1897-फ्रांस के पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई.

1905-भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म.

1924-पेरिस में 8वें ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई.

1935-पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित अग्रज लेखिका दलीप कौर तिवाना का जन्म.

1945-जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में सरेंडर किया.

1957-भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन.

1959-पहला ग्रैमी अवॉर्ड आयोजित हुआ.

1979-श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

1980-कोल माइंस डे की घोषणा हुई.

1980-जिम्बाब्वे के नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने.

1983-चीन ने परमाणु परीक्षण किया.

1989-अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ.

1994-काहिरा में इजरायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर.

1999-भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू.

2003-मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया.

2007-बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न.

2008-सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी ‘सेल’ ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया.

2008-विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन.