केरल (Kerala Vidhan Sabha Chunav Result Live) में 140 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती जारी है। रुझानों में जहां सीएम पिनाराई विजयन समेत लगभग 12 मंत्री भी अपनी प्रतिद्वदियों से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ की सरकार बनते दिख रही है। सीएम विजयन अपने प्रतिद्वंदी वी पी अब्दुल रशीद से पीछे चल रहे हैं।
Kerala Election Results 2026 LIVE: कांग्रेस गठबंधन की सरकार तय, अब तक के चुनाव आयोग के आंकडे़
12 मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पिछड़े
केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी पारंपरिक सीट धर्मदम से पीछे चल रहे हैं, जिसे उनका गढ़ माना जाता है। इसी तरह कम से कम 12 मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पिछड़ रहे हैं, जिनमें वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन शामिल हैं। कांग्रेस नीत यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 40 से कुछ अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा नीत राजग चार विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहा है।
एलडीएफ 40 से कुछ अधिक सीटों पर आगे
केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के मतों की गिनती जारी रहने के बीच कम से कम 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी मौजूदा सीट धर्मदम में पिछड़ रहे है, जिसे उनका गढ़ माना जाता है और जहां उनका गांव पिनराई पड़ता है। विभिन्न खबरों के अनुसार, मंत्री वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे हैं। कांग्रेस नीत यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 40 से कुछ अधिक सीटों पर आगे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

