केरल (Kerala Vidhan Sabha Chunav Result Live) में 140 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती जारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 47 सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए है। निर्वाचन आयोग की वोबसाइट में 140 सीटों में से 47 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। शेष सीटों में गिनती जारी है।

Kerala Election Results 2026 LIVE: दिग्गज कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला हरिपाड़ सीट से विजयी घोषित, 23 हजार से अधिक वोटों से CPI उम्मीदवार को दी शिकस्त

केरल एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। एग्जिट पोल ने मुकाबले को बेहद करीबी बताया है। इसमें अनुमान व्यक्त किया गया था कि एलडीएफ लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर सकता है। इसके उलट राज्य में सत्ता परिवर्तन भी हो सकता है। इस मुकाबले के केंद्र में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का शासन मॉडल है, जो कल्याणकारी विस्तार और महत्वाकांक्षी अवसंरचना परियोजनाओं पर आधारित है। विधानसभा चुनावों में एलडीएफ ने अपने कार्यकर्ताओं की ताकत और जमीनी स्तर पर काम करने की क्षमता के बल पर अभूतपूर्व तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद में चुनाव लड़ा था। लेकिन, यूडीएफ ने सत्ता विरोधी लहरों का फायदा उठाने की कोशिश की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m