राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कई चौंकाने वाले रिजल्ट भी सामने आए है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश से दो राज्यसभा सांसद विधानसभा का चुनाव हार गए है। ये दोनों सांसद एमपी से राज्यसभा सांसद हैं।

बरगी बांध क्रूज मामला: घायल महिला से इलाज का पैसा लेने वाले नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द

तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव में उतरे

ये दोनों सांसद तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनावी मैदान में राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री डॉ एल मुरुगन और जार्ज कुरियन चुनाव हार गए हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन तमिलनाडु की अवनाशी सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें तमिलगा वेट्टी कषगम की प्रत्याशी कमली एस ने 14 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।मुरुगन वहां दूसरे स्थान पर रहे।

डॉ एल मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक

इसी तरह केंद्रीय अल्पसंख्यक व मत्स्य पालन राज्यमंत्री जार्ज कुरियन केरल की कांजीरापल्ली सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें कांग्रेस के रॉनी के बेबी ने 29,662 वोटों से हराया। कुरियन वहां तीसरे स्थान पर रहे। केरल कांग्रेस के डॉ एन जयराज दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि जार्ज कुरियन का कार्यकाल 19 जून को खत्म हो रहा है, वहीं डॉ एल मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m