सिद्धार्थ शरद, वैशाली। जिले में शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग के एक मामले में भूतपूर्व सैनिक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित भूतपूर्व सैनिक ने बताया कि उनका रंजीत राय की पत्नी जुली कुमारी के साथ प्रेस-प्रसंग चल रहा था। इस वजह से जूली के पति और उसके परिवार वालों ने मेरे साथ मारपीट की है। घटना हाजीपुर के छोटी-मड़ई रोड की है।
पहले भी हो चुकी है मारपीट
भूतपूर्व सैनिक का नाम अरुण कुमार पुत्र विष्णु पंडित है, जो सुभई के रहने वाले हैं। घायल अरुण कुमार ने बताया कि रंजीत राय, दीपक कुमार, ब्रह्मानंद सिंह,विवेक कुमार चौहान और शंभू ठाकुर ने उनके साथ मारपीट की है। ये सभी लोग आदर्श हॉस्पिटल में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने मेरे साथ पहले भी मारपीट की थी और मेरे दोनों हाथ पैर तोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने मेरा रिवाल्वर भी छीन लिया था।
पुलिस ने अपने पास रख लिया रिवाल्वर
भूतपूर्व सैनिक ने आगे बताया कि बाद में रिवाल्वर को पुलिस ने अपने पास रख लिया। जिसका आवेदन फौजी ने पहले भी वैशाली पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने इस आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसका नतीजा रहा की इन लोगों ने दोबारा फौजी के साथ मारपीट कर अस्पताल पहुंचा दिया, जहां इनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि, यह लोग इतने दबंग है कि कहते हैं कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। क्योंकि पुलिस और हॉस्पिटल हमारे जेब में है, जिस कारण फौजी की आप बीती नहीं सुनी जा रही है।
वैशाली पुलिस पर नहीं भरोसा- पीड़ित
भूतपूर्व सैनिक ने कहा कि, अगर मेरी हत्या होती है, तो इसकी जवाब देही कौन लेगा? उसे वैशाली पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि, पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही है। हम न्याय के लिए अब कहां जाएं? अगर पुलिस हमारी पहले मदद करती तो हमारे साथ मारपीट की घटना दोबारा नहीं होता।
ये भी पढ़ें- बिहार में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर मंदिर में चढ़ाया, गर्दन भी काटा…पत्नी से हुआ था विवाद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

