चीन के एक पटाखा फैक्ट्री में हुए बड़े धमाके में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 61 लोग घायल हो गए हैं. चीन के सरकारी टीवी के अनुसार, यह धमाका सोमवार को शाम करीब 4:43 बजे हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में स्थित लियूयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुआ. सामने आए वीडियो में लगातार धमाके होते दिखे, और पहाड़ों से घिरे एक ग्रामीण इलाके में बहुत बड़ा धुएं का गुबार आसमान में उठता नजर आया.

चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है. इस विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं.

रॉयटर्स के मुताबिक, यह विस्फोट सोमवार शाम को हुआ. वहीं इस घटना के बाद से चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बड़े इलाके से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जहां इमारतें ढह गई हैं और मलबा बिखरा हुआ है. हालांकि, इन वीडियो के सच होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को प्रमुख उद्योगों में जोखिम की जांच, आपदा नियंत्रण को मजबूत करने, सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा बेहतर करने के लिए भी कहा है.

यह घटना चीन के हुनान प्रांत की बताई जा रही है. विस्फोट के बाद मौके पर फायरफाइटर्स, रेस्क्यू कर्मी और मेडिकल स्टाफ तैनात किए गए. लियूयांग पटाखों का एक बड़ा केंद्र है, जहां चीन में बिकने वाले लगभग 60 प्रतिशत और विदेश भेजे जाने वाले 70 प्रतिशत पटाखे बनाए जाते हैं. यहीं एक फैक्ट्री में बलास्ट हुआ है.

पिछले साल हुनान में ही एक और पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हुई थी. फरवरी में हुबेई और जियांगसू प्रांतों में पटाखा दुकानों में हुए अलग-अलग धमाकों में 12 और 8 लोगों की मौत हुई थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m