विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, जिससे राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति पैदा हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस्तीफा देने से मना करती है तो उन्हें बाहर निकाल देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अगर वो जबरन अपने पद पर बनी रहती हैं तो राज्यपाल पुलिस फोर्स भेजकर उन्हें पद से हटा सकते हैं.
चुनाव में हार के बाद भी ममता बनर्जी ने बंगाल की मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने बताया कि गवर्नर क्या एक्शन ले सकते हैं.
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत हुई है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. इस पर देश के सबसे बड़े वकीलों में शुमार महेश जेठमलानी ने अपने गुस्से का इजहार किया है. उन्होंने ममता बनर्जी के इस कदम को भारतीय लोकतंत्र और संविधान के लिए ‘खतरनाक स्टंट’ करार दिया है.
महेश जेठमलानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक बार जनादेश हारने के बाद मुख्यमंत्री का पद पर बने रहना पद पर ‘अवैध कब्जा’ है. अगर वे स्वेच्छा से नहीं हटती हैं, तो राज्यपाल को उन्हें अपमानजनक तरीके से बर्खास्त कर देना चाहिए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि 7 मई के बाद उन्हें दफ्तर में एक घुसपैठिये (Trespasser) की तरह माना जाना चाहिए.
महेश जेठमलानी ने ममता बनर्जी के ‘मोरल विक्ट्री’ और ‘साजिश’ वाले दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा- ममता बनर्जी का इस्तीफा न देना संवैधानिक मानदंडों की धज्जियां उड़ाना है.
जेठमलानी ने कहा कि लोकतंत्र में हार को स्वीकार करना पड़ता है. हार के बाद ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’ कहना एक संवैधानिक पदाधिकारी के लिए शर्मनाक है.
महेश जेठमलानी के इस कड़े बयान के बाद टीएमसी और भाजपा के बीच ‘वाकयुद्ध’ तेज हो गया है. भाजपा नेता अब ममता बनर्जी को ‘बर्खास्त’ करने की मांग करने लगे हैं, तो टीएमसी इसे ‘बदले की राजनीति’ बता रही है.
महेश जेठमलानी ने चेतावनी दी कि निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है. इसके बाद उनकी हर गतिविधि ‘अवैध’ होगी और उनके खिलाफ ‘ट्रेसपासिंग’ (अनाधिकृत प्रवेश) का मामला बन सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

