कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है, जहां लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली सेकंड ईयर की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। कार सवार बदमाश द्वारा यह अपहरण किया गया है। जानकारी मिली है कि अपहरण करने वाला वही आरोपी है, जिसने पूर्व में छात्र के साथ छेड़छाड़ भी की थी। पुलिस सरगर्मी से छात्रा को खोजने में जुटी है।
फोर्थ सेमेस्टर में लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा
दरअसल यह पूरा घटनाक्रम कैंसर पहाड़िया स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के पास का है। जहां फोर्थ सेमेस्टर में लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा अपनी जूनियर फर्स्ट ईयर छात्रा के साथ खड़ी हुई थी। तभी बलेनो कार सवार बदमाश द्वारा जूनियर छात्रा को धक्का देकर दिनदहाड़े सेकंड ईयर की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। डरी सहमी जूनियर छात्रा ने तत्काल अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस तक जानकारी पहुंची।
जीतू तोमर पर अपहरण का आरोप
अपहरण हुई छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि छात्रा का अपहरण जीतू तोमर द्वारा ही किया गया है, कुछ समय पहले ही छात्रा ने कम्पू थाना में ही जीतू तोमर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जीतू को जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही जीतू जमानत पर बाहर आया था। ऐसे में पुलिस का कहना है कि सभी जगह नाकाबंदी की गई गई। जल्द ही छात्रा को बरामद कर अपहरण करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

