दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले की साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट के मुख्य सरगना और ऑपरेटर अब्बास खान को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ तहसील का रहने वाला है। आरोपी ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड जैसे मामलों में भी सक्रिय रूप से शामिल था। दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले की साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिल्ली पुलिस ने मेवात आधारित सेक्सटॉर्शन रैकेट के मास्टरमाइंड अब्बास खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवक को फर्जी अश्लील वीडियो कॉल के जरिए जाल में फंसाकर ₹2.52 लाख की ठगी की थी.
दिल्ली पुलिस को सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के मेवात से रैकेट के कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने एक 21 साल के युवक को नकली वीडियो कॉल और ब्लैकमेल के जरिए ₹2.52 लाख का चूना लगाया था।
शालीमार बाग निवासी एक व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसके साथ 2.52 लाख रुपए की ठगी की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें अश्लील वीडियो दिखाया गया। कॉल काटने के बाद उसे धमकी भरे संदेश आने लगे कि उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई है और उसे वायरल कर दिया जाएगा।
पुलिस अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय आरोपी की पहचान अब्बास खान के रूप में हुई है और वो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्सटॉर्शन और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम नेटवर्क में एक मुख्य ऑपरेटर के तौर पर काम करता था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली के एक निवासी की ऑनलाइन शिकायत के बाद यह मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने उसमें कहा था कि एक महिला से ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ मिलने के बाद उससे उगाही की। पुलिस के अनुसार चैट के दौरान शिकायतकर्ता ने अपना मोबाइल नंबर साझा किया, जिसके बाद उसे एक वीडियो कॉल आया, जिसमें अश्लील सामग्री दिखाई गई।
फोन कटते ही उसे धमकियां मिलने लगीं कि उसका वीडियो बना लिया गया है और यदि उसने पैसे नहीं दिए तो इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। बदनामी के डर से पीड़ित ने कई किस्तों में कुल 2.52 लाख रुपये भेज दिए। पुलिस ने शिकायत के बाद 12 जनवरी को केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पुरुषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। जैसे ही कोई रिक्वेस्ट स्वीकार करता, उससे व्हाट्सएप नंबर लिया जाता। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पहले से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो दिखाया जाता और साथ ही स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली जाती थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

