LSG vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, ऐसे में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करेगी।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG का इस सीजन प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंकों के साथ LSG फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।

पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों, खासकर स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। यहां लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को फायदा मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं रहता। इस मैदान पर औसतन 140 से 160 रन का स्कोर देखने को मिलता है। हालांकि, यदि बल्लेबाज धैर्य और समझदारी से बल्लेबाजी करें तो बड़ा स्कोर भी बनाया जा सकता है।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 11 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को 14 मुकाबलों में सफलता मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (LSG vs RCB IPL 2026)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

लाइव मैच कहां देखें?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।