LSG vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

बारिश के कारण मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके बाद DLS नियम के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 213 रन का संशोधित लक्ष्य मिला है।
मिचेल मार्श ने खेली शतकीय पारी
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 111 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए। मार्श को जोश हेजलवुड ने जैकब बेथेल के हाथों कैच कराया। अर्शिन कुलकर्णी ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए और क्रुणाल पंड्या का शिकार बने। वहीं निकोलस पूरन ने 23 गेंदों पर 38 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। पूरन को रासिख सलाम डार ने आउट किया।
वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। एडेन मार्करम 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रासिख सलाम डार ने एक-एक विकेट हासिल किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (LSG vs RCB IPL 2026)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

