गाजियाबाद। जिले के मैडोर्स रिन्यूवल एनर्जी नाम की फैक्ट्री में टेस्टिंग के समय मशीन का कंप्रेशर फट गया। इस हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
नई मशीन की जा रही थी टेस्टिंग
यह पूरा मामला जिले के मेसर्स रिन्यूवल एनर्जी कंपनी का है। जहां पानी ठंडा करने वाली मशीनें बनाई जाती है। देर रात फैक्ट्री में नई मशीन की टेस्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान नई मशीन का कंप्रेसर फट गया और तीन श्रमिक इमरान, त्रिभुवन और बांके बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे मौके पर अफरा तफरा मच गई है।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 25 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
एक श्रमिक हालत गंभीर
आनन फानन में तीनों श्रमिकों को अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान इमरान और त्रिभुवन की मौत हो गई। जबकि बांके बिहारी की हालत नाजुक है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि त्रिभुवन का बायां हाथ शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

